फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 की सभी जानकारी, उद्देश्य, पात्रता तथा महत्वपूर्ण बिंदु | Free Silai Machine Yojana all details & benefits | फ्री सिलाई मशीन योजना ऑनलाइन आवेदन | Free Silai Machine Yojana online form & registration
श्रमिक तथा कमजोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु फ्री सिलाई मशीन योजना का आरंभ किया गया है | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन बांटने के लिए इस योजना का आरंभ किया है | इससे महिलाओं को रोजगार करने में मदद मिलेगी, महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तथा अपना जीवन आसानीपूर्वक व्यतीत कर सकेंगी |
आपको हम इस लेख के माध्यम से आपको Free Silai Machine Yojana 2023 के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे | इसके लाभ, विशेषताएं, पात्रता,आवश्यक दस्तावेज तथा उद्देश्य क्या है ? इसके लिए किस प्रकार आवेदन करें? यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें |
Free Silai Machine Yojana 2023
प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई फ्री सिलाई मशीन योजना महिलाओं को अत्यधिक लाभ होगा | केंद्र सरकार द्वारा देश के हर राज्य में 50000 से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी | सिलाई मशीन शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को दी जाएगी | सिलाई मशीन प्राप्त करने के लिए महिलाओं की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
गरीब और श्रमिक महिलाओं को मशीन मिलने पर उन्हें अपने परिवार का पेट भरने में आसानी होगी | केंद्र सरकार द्वारा Free Silai Machine Yojana को आरंभ करने से बेसहारा महिलाओं को स्वरोजगार करने का एक अच्छा अवसर प्रदान होगा | इस प्रकार महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर तथा स्वावलंबी बनेगी | महिलाओं का जीवन यापन अच्छे से व्यतीत होगा |

मुफ्त सिलाई मशीन योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
मुफ्त सिलाई मशीन योजना के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं:-
योजना का नाम | फ्री सिलाई मशीन योजना 2023 |
आरंभ की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
कहां लागू की गई | भारत |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार करने हेतु निशुल्क सिलाई मशीन प्रदान करना |
लाभ | श्रमिक तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार करने में आसानी होगी | |
लाभार्थी | देश की महिलाएं |
सिलाई मशीन की जाएगी | प्रत्येक राज्य में 50,000 से अधिक महिलाओं को |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | www.india.gov.in |
निशुल्क सिलाई मशीन योजना के उद्देश्य
सरकार का इस योजना को आरंभ करने के मुख्य उद्देश्य बेसहारा तथा गरीब महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है जिससे वे अपने परिवार का पेट आसानी से भर सके | इस प्रकार महिलाएं घर बैठे आसानी से अपना रोजगार चला सकती है | इसीलिए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने फ्री सिलाई मशीन योजना का आरंभ किया |
Free Silai Machine Yojana से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली तथा श्रमिक महिलाओं के जीवन में क्रांति आएगी | इस प्रकार महिलाएं अपने बच्चों का पेट आसानी पूर्वक भर सकती है | ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं की आर्थिक स्थिति तथा उनकी आय बचत होगी | इस योजना का केवल 20 से 40 वर्ष आयु के बीच की महिलाएं ही लाभ प्राप्त कर सकती हैं |
किन राज्यों में योजना लागू की गई
फ्री सिलाई मशीन योजना को देश के सभी राज्यों में अभी तक लागू नहीं किया गया है | इस योजना को केवल इन राज्यों में लागू किया गया है | हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और छत्तीसगढ़ | कुछ समय पश्चात इस योजना को देश भर में लागू किया जाएगा |
Benefits & Features Of Free Silai Machine Yojana
इस योजना के कुछ मुख्य लाभ और विशेषताएं निम्न प्रकार है:-
- फ्री सिलाई मशीन योजना केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई है |
- इस योजना से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को लाभ दिया जाएगा |
- इस योजना के लिए केवल 20 से 40 वर्ष आयु के बीच की महिलाएं ही आवेदन कर सकते हैं |
- महिलाओं को पंजीकृत करने के लगभग 1 वर्ष बाद सिलाई मशीन दी जाएगी|
- गरीब तथा कमजोर आर्थिक वाली महिलाओं को इस योजना द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होगी तथा उनकी आय में वृद्धि होगी |
- इसके द्वारा श्रमिक महिलाएं स्वरोजगार चला सकेंगे तथा उन्हें अपने बच्चों का पेट भरने में आसानी होगी |
- बेसहारा महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान होगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर, सशक्त तथा स्वावलंबी बनेगी |
- प्रत्येक राज्य की लगभग 50000 से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की जाएगी |
- महिलाओं को सिलाई मशीन की राशि, ट्रेडमार्क, सोर्स तथा खरीदने की तारीख से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी |
पात्रता मानदंड
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड को ध्यान में रखना होगा:-
- महिलाओं की आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए |
- पारिवारिक वार्षिक आय 1200000 रुपए से कम होनी चाहिए |
- विधवा और विकलांग महिलाएं
- कमजोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाएं
महत्वपूर्ण दस्तावेज
इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज निम्नलिखित हैं:-
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र (अगर विकलांग है तो)
- विधवा प्रमाण पत्र (अगर विधवा है तो)
फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु आवेदन
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार है:-
- सर्वप्रथम आपको फ्री सिलाई मशीन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | इस प्रकार आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |

- होम पेज पर आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट करना होगा |
- अब आपको इस फॉर्म में पूछ रही सभी जानकारी जैसे- नाम, एड्रेस, मोबाइल, आदि जानकारी दर्ज करनी होगी |
- अब आपको महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फोटोकॉपी आवेदन फॉर्म से अटैच करनी होगी तथा संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करनी होगी |
- कार्यालय अधिकारी द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन करने के पश्चात आपको फ्री सिलाई मशीन मिल जाएगी |
हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना
श्रम विभाग विभाग हरियाणा द्वारा फ्री सिलाई मशीन योजना का आरंभ किया गया | इसके द्वारा विभाग में पंजीकृत महिलाओं को सिलाई मशीन खरीदने हेतु ₹3500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया के नियमों का पालन करना होगा | उन महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जो BOCW में लगभग 1 वर्ष की सदस्य है |
हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना हेतु आवेदन
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया नीचे दी गई है:-
- सर्वप्रथम आपको हरियाणा फ्री सिलाई मशीन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |

- होम पेज पर आपको E-services सेक्शन के तहत BOCWW Board के विकल्प पर क्लिक करना होगा |

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको सभी जानकारी को पढ़ना होगा तथा डिक्लेरेशन पर टिक करना होगा |
- अब आप submit के विकल्प पर क्लिक करेंगे | इस प्रकार आपके सामने एक और नया पेज खुल जाएगा |

- इस पेज पर आपको अपनी फैमिली आईडी दर्ज करके Click here to fetch family details पर क्लिक करना होगा | आपके सामने एक और नया पेज आएगा |
- इस पेज पर पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करके आप को महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे |
- अब आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना होगा तत्पश्चात आप login करेंगे |
- अब आपको हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने पर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म होगा | इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करके submit के विकल्प पर क्लिक करना है |
- इस प्रकार आपका हरियाणा फ्री सिलाई मशीन हेतु आवेदन प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी |