मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार 2023: ऑनलाइन पंजीकरण & लिस्ट

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार 2023 की सभी जानकारी, उद्देश्य, लाभ तथा पात्रता | Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana login & registration | मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन पंजीकरण & लिस्ट | Mukhyamantri Udyami Yojana benefits |

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का आरंभ किया गया है| इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को ₹10 लाख का लोन कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा जिससे राज्य के नागरिक स्वरोजगार कर सकें तथा अपने परिवार का पेट आसानी से भर सके| यह लोन अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जाति के युवाओं तथा महिलाओं को प्रदान किया जाएगा|

इस आर्टिकल के अंतर्गत हम आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेंगे| इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता की जानकारी प्राप्त करने हेतु तथा इसके लिए आप प्रकार आवेदन कर सकते हैं जानने के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना  होगा| तत्पश्चात आप बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना द्वारा लाभ प्राप्त कर सकेंगे|

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार 2023: ऑनलाइन पंजीकरण & लिस्ट

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2023

ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवा जो रोजगार करने के इच्छुक हैं परंतु गरीबी के कारण वह नागरिक रोजगार नहीं कर सकते| बिहार की राज्य सरकार द्वारा के ऐसे नागरिकों को कम ब्याज पर 10 लाख रुपए का लोन दिया जाएगा| यह लोन अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग युवाओं और महिलाओं को प्रदान किया जाएगा| बिहार उद्यमी योजना से बेरोजगारी की दर में कमी आएगी|

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार 2023: ऑनलाइन पंजीकरण & लिस्ट

सरकार से लोन मिलने पर बेरोजगार नागरिक रोजगार करने के लिए प्रोत्साहित होंगे| यह लोन 10वीं तथा 12वीं पास शैक्षिक योग्यता वाले नागरिकों को ही दिया जाएगा| Mukhyamantri Udyami Yojana के अंतर्गत ₹500000 का लोन 1% ब्याज पर दिया जाएगा| इसके अतिरिक्त नागरिकों को ₹5 लाख के लोन पर ब्याज सब्सिडी भी मिलेगी | इस प्रकार गरीब युवा तथा बेसहारा महिलाएं स्वरोजगार चला सकेंगे|

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार 2023: ऑनलाइन पंजीकरण & लिस्ट

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

इसके कुछ महत्वपूर्ण बिंदु नीचे दिए गए है:-

योजना का नाममुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार
आरंभ की गईबिहार सरकार द्वारा
राज्यबिहार
उद्देश्यनागरिकों को स्वरोजगार चलाने हेतु  कम ब्याज पर लोन प्रदान करना|
लाभार्थीराज्य के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग
योग्यता10वीं तथा 12वीं पास
लाभलोग स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित होंगे
प्रोत्साहन राशि10 लाख रुपए
ब्याज में छूट₹5 लाख पर ब्याज माफ
आधिकारिक वेबसाइट udyami.bihar.gov.in

उद्यमी योजना के उद्देश्य 2023

सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार चलाने की हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है| मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत सरकार 1 लाख रुपए का लोन प्रदान करेगी जिसमें ₹5 लाख 1% ब्याज पर मिलेंगे तथा बकाया ₹500000 का ब्याज माफ होगा| इस प्रकार लोग अपने परिवार का पेट आसानी से भर सके तथा उनका जीवन सरल हो|

यह लोन अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को दिया जाएगा| Mukhyamantri Udyami Yojana का लाभ 10वीं तथा 12वीं पास युवाओं को प्रदान किया जाएगा| इससे बेरोजगारी की दर में तेजी से कमी आएगी|  इस योजना द्वारा लोगों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी| इससे लोग आत्मनिर्भर बनेंगे| 

Benefits Of Udyami Yojana

 इस योजना के कुछ मुख्य लाभ निम्नलिखित प्रकार है:-

  • उद्यमी योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उद्योग स्थापित करने हेतु लोन दिया जाएगा|
  • लोन प्राप्त करके नागरिकों को स्वरोजगार करने में मदद मिलेगी तथा वे आत्मनिर्भर  होंगे|
  • सरकार द्वारा 10 लाख का लोन दिया जाएगा जिसमें से 500000 का लोन 1% ब्याज पर किया जाएगा तथा 500000 का लोन ब्याज सब्सिडी पर होगा यानी उसका ब्याज नहीं लिया जाएगा|
  • इस योजना का लाभ केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को प्राप्त होगा| 
  • आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक से लोन लेने हेतु आवेदन कर सकता है|
  • लोन की राशि युवाओं को 84 किस्तों में लौटानी होगी| यह सुविधा सरकार द्वारा रखी गई है|
  • Mukhyamantri Udyami Yojana से रोजगार में वृद्धि होगी तथा बेरोजगारी की दर में कमी होगी|
  • इस योजना का लाभ केवल नया कारोबार शुरू करने वाले लोगों को प्रदान किया जाएगा, जो लोग पहले से ही कोई व्यवसाय करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा|

बिहार उद्यमी योजना की विशेषताएं

इस योजना की विशेषताओं के बारे में नीचे जानकारी दी गई है अध्ययन करें:-

  • बिहार उद्यमी योजना द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि पर 50% की ब्याज सब्सिडी दी जाएगी|
  • महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹500000 ब्याज रहित बैंक को लौटाने होंगे इसके लिए 7 वर्षों की 84 किस्तों बनेगी|
  • युवाओं को लोन के ₹500000 1% ब्याज पर लौटाने होंगे इसके लिए भी 84 किस्तों में लौटाने होंगे|
  • इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा ₹500000 युवा और महिलाओं को ब्याज मुक्त प्रदान किए जाएंगे| 
  • इस योजना द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदकों का चयन करने के पश्चात ₹25000 प्रति इकाई दिए जाएंगे|
  • सरकार ने इस योजना के लिए 102 करोड़ रुपयों का बजट आवंटित किया है|
  • Mukhyamantri Udyami Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए|

पात्रता मानदंड

बिहार राज्य के नागरिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड को में ध्यान रखना होगा:-

  • आवेदक बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए|
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए करंट अकाउंट होना चाहिए|
  • आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
  • प्रोपराइटरशिप फर्म उद्यमी द्वारा अपने निजी PAN पर कर सकते हैं|
  • सिर्फ प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है|
  • केवल अनुसूचित जाति- जनजाति, अधिकतम पिछड़ा वर्ग की महिला अथवा युवा को इस योजना का लाभ दिया जाएगा|
  • लाभार्थी की शैक्षिक योग्यता दसवीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा अथवा समकक्ष पास होना चाहिए|

 महत्वपूर्ण दस्तावेज

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों को होना अति आवश्यक है:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक् प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • हस्ताक्षर नमूना
  • इंटरमीडिएट, या समकक्ष प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • प्रस्तावित फर्म के नाम से करंट अकाउंट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट

उद्यमी योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए नियमों का पालन करना होगा:-

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

उद्यमी योजना हेतु आवेदन कैसे करें?
  • अब आपके सामने होमपेज ओपन हो जाएगा|
  • होम पेज पर आपको पंजीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा अब आपके सामने एक और नया पेज ओपन हो जाएगा|
उद्यमी योजना हेतु आवेदन कैसे करें?
  • इस पेज पर आपको सभी जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे नाम, ईमेल आईडी, लिंग, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, आवेदन का प्रकार आदि|
  • अब आपको ओटीपी प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • आपको ओटीपी बॉक्स में ओटीपी दर्ज करके सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना है|

लॉगइन की प्रक्रिया

  • अब आपकी  ईमेल आईडी पर लॉगइन पासवर्ड आएगा|
  • आपको इसी लॉगिन पासवर्ड द्वारा लॉगइन करना होगा|
उद्यमी योजना हेतु आवेदन कैसे करें?

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • आपको आवेदन फॉर्म पूछी गई निम्नलिखित सभी जानकारियों को भरना होगा|

प्रथम चरण

  • सर्वप्रथम आपको व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी, जो निम्न है:-
  • आवेदक का नाम, लिंग, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम, वैवाहिक स्थिति, एड्रेस, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आवेदन का प्रकार, जाति, उत्तम शैक्षिक योग्यता आदि|
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको save के विकल्प पर क्लिक करना है|

द्वितीय चरण

  • द्वितीय चरण में आपको अपना शिक्षा विवरण दर्ज करना है|
  • अगर आप अपना शैक्षिक विवरण जोड़ने के इच्छुक हैं तो आपको शैक्षिक विवरण जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • यदि आप अपना दक्षता प्रशिक्षण कोर्स का विवरण दर्ज करना चाहते हैं तो आपको दक्षता प्रशिक्षण कोर्स जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • जैसे- बोर्ड/संस्था का नाम, संस्था का रोल नंबर, प्रशिक्षण संस्था का नाम, वर्ष, ट्रेंड, अवधि आदि दर्ज करनी होगी|
  • अब आपको जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

तृतीय चरण

  • इस चरण में आपको अपना पारिवारिक विवरण दर्ज करना होगा|
  • पारिवारिक विवरण देने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी आवश्यक है:-
  • आवेदक का व्यवसाय, मासिक आय, व्यवसाय का विवरण, मुख्य पारिवारिक व्यवसाय, परिवार की वार्षिक आय तथा परिवार के किसी व्यक्ति की सरकारी नौकरी है या नहीं|
  •  अब आपको जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना है|

चौथा चरण

  • इसमें आपको संगठन का विवरण दर्ज करना होगा| जो निम्नलिखित प्रकार है:-
  • इसमें आपको प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म, एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गठन के बारे में निम्न में से किसी एक का चयन करना होगा-
  • आवेदनकर्ता की संस्था / इकाई से संबंधित पदनाम
  • आवेदक को संस्था / इकाई का प्रकार
  • संस्था / इकाई का नाम
  • संस्था / इकाई का पंजीकृत पता
  • अब आपको save के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अगर आप चाहे तो अपनी संस्था या इकाई में प्रमोटर / डायरेक्टर / पाटनर जोड़ सकते हैं इसके लिए आपको इसे जोड़ें के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इसके पश्चात आपको प्रमोटर, डायरेक्टर या पाटनर का नाम, पदनाम, लिंग, श्रेणी तथा शेयर से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी|
  • अब आपको जोड़ें के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

पांचवा चरण

  • अब आपको परियोजना का विवरण दर्ज करना होगा| जिसमें निम्नलिखित जानकारी देनी आवश्यक है:-
  •  प्रोजेक्ट का नाम,
  •  क्या आपने इस प्रोजेक्ट से संबंधित कोई कौशल प्रशिक्षण लिया है? यदि नहीं लिया तो आप इसको सेव करके आगे बढ़ेंगे और यदि लिया है प्रशिक्षण संस्थान का नाम, वर्ष, ट्रेंड, अवधी दर्ज करके जोड़े के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • क्या जमीन/शेड परेशान हो गई है? यदि नहीं हुई तो सेव पर क्लिक करके अगले चरण में जाए|
  • और अगर हो गई है तो जमीन का विवरण दर्ज करके save के विकल्प पर क्लिक करें|

 छठा चरण

  • इस चरण में आपको वित्त फॉर्म भरना होगा| इसके लिए आपको निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी है-
  • पूंजी/ निवेश का विवरण
  • क्या भवन/ शेड/ दुकान किराए पर है? यदि हां तो रकम दर्ज करनी है|
  • प्लॉट तथा मशीनरी उपकरण
  • अन्य अचल संपत्ति
  • कार्यशील पूंजी
  • अब आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना होगा|
  • इसके पश्चात आप बैंक विवरण दर्ज करेंगे| जिसके लिए निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी:-
  • बैंक का नाम, शाखा का नाम, खाता का प्रकार, आईएफएससी कोड, खाता संख्या, केवल ट्रांजैक्शन आईडी आदि|
  • अब आपको सेव के विकल्प पर क्लिक करना है|

सातवां चरण

अब आपको अपने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को डाउनलोड करना है जो निम्न है:-

  • जाति प्रमाण पत्र, हस्ताक्षर फोटो, प्रोफाइल फोटो, रद्द चेक कौशल, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, जमीन संबंधित रसीद/पट्टे से संबंधित दस्तावेज/ किरायानामा,संस्था/ इकाई निजी पैन कार्ड, संस्था/ इकाई प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र, उच्चतम शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट का समकक्ष,  मैट्रिक/ 10वीं का प्रमाण पत्र आदि|
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सभी फॉर्म में दर्ज किए गए डाटा की जांच करनी होगी|
  • DATA की जांच करने के लिए Form Data की जांच करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • जांच करने के उपरांत सभी प्रकार के विवरण नीचे दिए गए सत्यापित करें क्लिक करना होगा|
  • अब आप अपने द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच करें|इसके लिए अपलोड किए गए डॉक्स सत्यापित करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपको फॉर्म जमा करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद आपको डिक्लेरेशन पर क्लिक करके submit के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • ऊपर दिए गए नियमानुसार आप मुख्यमंत्री उद्यमी योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं|

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

लॉगइन करने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं को अपनाना होगा:-

  • सबसे पहले आपको उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा|
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • अब आपके सामने लॉगइनफॉर्म ओपन हो जाएगा इसमें आपको आधार नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है|
  • अब आपको लॉगिन करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं| 

Leave a Comment