बीमा सुगम पोर्टल 2023 की सभी जानकारी, उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा महत्वपूर्ण बिंदु | Bima Sugam Portal apply online |बीमा सुगम पोर्टल ऑनलाइन आवेदन | Bima Sugam Portal online registration | बीमा सुगम पोर्टल लक्ष्य, सेवाएं, पोर्टल में प्रवेश पर KYC की महत्वता |
भारतीय बीमा नियामक तथा विकास प्राधिकरण द्वारा बीमा सुगम पोर्टल को लॉन्च किया गया है| इसके अंतर्गत पॉलिसी खरीदने से लेकर बीमा संबंधित सभी ऑनलाइन सुविधाएं नागरिकों को प्रदान की जाएगी| इस बीमा एक्सचेंज प्लेटफार्म पर नागरिकों को बीमा खरीदने, एजेंट पोटेबिलिटी और दावा निपटान जैसी अनेकों बीमा संबंधित सुविधाएं उपलब्ध है| नागरिक इंश्योरेंस संबंधित सेवाओं का लाभ इस पोर्टल द्वारा प्राप्त कर सकते हैं|
हम इस लेख में Bima Sugam Portal 2023 के अंतर्गत आने वाले सभी जानकारी आपको देंगे| इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता तथा विशेषताएं क्या है? इसके अतिरिक्त इसके आवेदन की जानकारी भी आपको दी जाएगी| यदि आप बीमा संबंधित सुविधाओं का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को ध्यान पूर्वक पढ़ें|
Bima Sugam Portal 2023
बीमा पॉलिसी को बीमा सुगम पोर्टल के माध्यम से लिस्ट किया जाता है| पोर्टल पर कस्टमर अपनी इच्छुक पॉलिसी का चयन कर सकते हैं| नागरिकों को IRDAI (Insurance Regulatory and Development Authority of India) किफायती दर पर स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है| पॉलिसी होल्डर अपनी सभी पॉलिसी को एक प्लेटफार्म पर एक्सिस कर सकते हैं| इसमें क्लेम सेटेलमेंट की सुविधा भी रखी गई है|
पोर्टल पर एजेंट के लिए पॉलिसी बेचने का ऑप्शन भी होगा| इसमें जहां एजेंट हो पॉलिसी बिक्री के बाद सर्विस वही बेहतर होगी| यहां कस्टमर को अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा| अप्रूव्ड पर्सन के रूप में सब्सक्रिप्शन लेने पर सभी कंपनियों द्वारा बढ़ावा मिलेगा| बीमा पॉलिसियों से होने वाली बिक्री, सर्विसिंग तथा दावों के लिए Bima Sugam Portal जिम्मेदार होगा|

Highlights Of Bima Sugam Portal
इस पोर्टल के कुछ मुख्य बिंदु निम्न सारणी में दिए गए है:-
पोर्टल का नाम | बीमा सुगम पोर्टल |
किसके द्वारा लागू किया गया | भारतीय बीमा नियामक तथा विकास प्राधिकरण द्वारा |
कहां लागू हुआ | भारत |
उद्देश्य | नागरिकों के लिए पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम सेटेलमेंट तक की सुविधा प्रदान करना| |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
योग्यता | पॉलिसी खरीदने वाले नागरिक |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन माध्यम |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लांच होगी| |
बीमा सुगम पोर्टल के उद्देश्य 2023
भारतीय बीमा नियामक तथा विकास प्राधिकरण द्वारा बीमा सुगम पोर्टल को लॉन्च किया गया है| इंश्योरेंस रेगुलेटर द्वारा बीमा कंपनियों को जनवरी 2023 तक आरंभ करने को कहा गया है| इस पोर्टल से मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों को पॉलिसी खरीदने से लेकर क्लेम सेटेलमेंट तक की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करना है|
Bima Sugam Portal द्वारा नागरिक अनेकों प्रकार की ऑनलाइन सुविधा पोर्टल पर प्राप्त कर सकेंगे| सुगम पोर्टल पर सभी जीवन तथा सामान्य बीमा पॉलिसी को सूचीबद्ध किया जाएगा| नागरिकों को IRDAI किफायती दर पर स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है| इसमें पॉलिसी धारक और उसके पारिवारिक बीमा पॉलिसियों को एक एक्सेस पर रखा जा सकता है|
सुगम पोर्टल का लक्ष्य
भारतीय बीमा नियामक तथा विकास प्राधिकरण Bima Sugam Portal जैसे एक नए प्लेटफार्म पर कार्यरत है| यह एक ऐसा वन स्टॉप सॉल्यूशन है जिसके माध्यम से देश के सभी नागरिक सभी कंपनियों द्वारा चलने वाले बीमा उत्पादों को एक ही जगह से प्राप्त कर सकेंगे|
इसके लिए सैंडबॉक्स नियमों में संशोधन आरंभ कर दिया गया है जो इनोवेशन में हेल्प करेगा| इससे नए समाधान लेकर आने वाले स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा| देश में इस समय स्वास्थ्य बीमा मार्केट लगभग 60,000 करोड़ों रुपए की है| आने वाले समय में यह 30-35% वार्षिक बढ़ने का अनुमान है| जबकि पिछले 5 सालों में लगभग 19% सालाना की दर रही है|
पोर्टल सेवाएं
बीमा सुगम पोर्टल पर नागरिकों के लिए निम्नलिखित सेवाएं उपलब्ध है:-
- पॉलिसी खरीदना
- पॉलिसी हेतु प्रीमियम
- केलकुलेटर का यूज़
- बीमा क्लेम सेटलमेंट
- एजेंट पोटेबिलिटी
- पॉलिसी पोर्टेबिलिटी
- E-BIMA
- E-IA Account
- नवीकरण
- दावों का निपटान
महत्वपूर्ण तथ्य
पोर्टल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य निम्नलिखित प्रकार हैं:-
- बीमा सुगम पोर्टल आवेदक की security का खासा ख्याल रखा गया है|
- लाभार्थी को पॉलिसी के फिजिकल डाक्यूमेंट्स सुरक्षित करने की आवश्यकता नहीं होगी और ना ही उनको रिन्यूअल के लिए पेपर वर्क की जरूरत होगी|
- इसमें प्रत्येक पॉलिसी धारक के लिए Demat फॉर्मेट में E-BIMA या E-IA अकाउंट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है|
- इस प्लेटफार्म के माध्यम से पॉलिसी धारक तथा उसके पारिवारिक बीमा पॉलिसियों को एक जगह पर सेटलमेंट की सुविधा दी जाएगी| इससे उनके लिए क्लेम सेटेलमेंट आसान सरल हो जाएगा| जिससे लाभार्थियों के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी|
बीमा सुगम पोर्टल में प्रवेश पर KYC की महत्वता
पोर्टल में प्रवेश करने का केवाईसी अति आवश्यक है यदि कोई पोर्टल में प्रवेश करता है तो उसका आधार नंबर मांगा जाता है| कस्टमर के लिए केवाईसी आधार द्वारा पूरी की जाएगी| इस पोर्टल पर ग्राहकों की निजी जानकारी की गोपनीयता का ख्याल रखा जाएगा| सभी बीमा पॉलिसी रिपोजिटरी में दर्ज करनी होगी| पॉलिसी नंबर बिना किसी काम से कार्रवाई के दावा निपटान में मदद करेगा|
बीमा सुगम पोर्टल में हिस्सेदारी
इस पोर्टल में हिस्सेदारी की दर निम्नलिखित सारणी में दी गई है:-
हितधारक | stake | Fund infusion |
लाइफ इंश्योरेंस काउंसिल | 30% | 25 Cr. |
जनरल इंश्योरेंस काउंसिल | 30% | 25Cr. |
ऑनलाइन पीएसबी | 35% | 30 Cr. |
ब्रोकर्स एसोसिएशन | 35% | 30 Cr. |
बीमा सुगम पॉलिसी को खरीदने हेतु पात्रता
बीमा वेब एग्रीगेटर जैसे पॉलिसी बाजार, ब्रोकर, बैंक तथा बीमा एजेंट जैसे एग्रीगेटर बीमा सुगम के माध्यम से नागरिकों को बीमा पॉलिसी बेचने में मध्यस्थ रूप से कार्य करेंगे| इसके अतिरिक्त कोई भी नागरिक व्यक्तिगत रूप से बीमा सुगम द्वारा लाइफ, मोटर अथवा हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीद सकेगा|
Benefits Of Bima Sugam Portal
यदि आप इस पोर्टल के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़ें:-
- देश के नागरिकों को बीमा संबंधित ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु बीमा सुगम पोर्टल लांच किया गया है|
- इस पोर्टल द्वारा अपने तथा अपने परिवार के सभी इंश्योरेंस पॉलिसी एक साथ रख सकते हैं|
- इसके अंतर्गत नागरिकों को क्लेम की सुविधा प्रदान की जाएगी|
- इस बीमा एक्सचेंज प्लेटफार्म पर नागरिकों को बीमा खरीदने, एजेंट पोटेबिलिटी और दावा निपटान जैसी अनेक सुविधाएं मिलेंगी|
- पोर्टल द्वारा देश के नागरिकों को हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने की कोशिश की जा रही है|
- इसके अंतर्गत इंश्योरेंस संबंधित सभी जरूरतें जैसे कि पॉलिसी हेतु प्रीमियम, पॉलिसी खरीदना, केलकुलेटर का इस्तेमाल, बीमा क्लेम तथा सेटलमेंट जैसे सभी काम सरल होंगे|
- Bima Sugam Portal पर बीमा पॉलिसी खरीदने के साथ क्लेम, एजेंट पोटेबिलिटी तथा पॉलिसी पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध होगी|
- जहां पर भी एजेंट है वही पॉलिसी बिक्री के बाद की सर्विस अच्छी होगी|
- प्रत्येक पॉलिसी धारक के लिए डीमेट फॉरमैट में ई-बीमा(E-BIMA) तथा ई-आईए(E-IA) अकाउंट की सुविधा दी जाएगी|
- इसमें कस्टमर को एक बेहतर एक्सपीरियंस होगा तथा सभी कंपनियों द्वारा एप्रूव्ड पर्सन के रूप में सब्सक्रिप्शन के मैटर को बढ़ावा मिलेगा|
बीमा सुगम पोर्टल की विशेषताएं
इसकी विशेषताएं निम्नलिखित प्रकार है:-
- भारतीय बीमा नियामक तथा विकास प्राधिकरण द्वारा बीमा सुगम पोर्टल को लॉन्च किया गया है|
- इंश्योरेंस रेगुलेटर द्वारा बीमा कंपनियों को जनवरी 2023 तक आरंभ करने को कहा गया है|
- IRDA के द्वारा बीमा एक्सचेंज की निगरानी की जाएगी|
- सब्सिडी प्रीमियम तथा इज ऑफ डूइंग बिजनेस को लाइफ एवं हेल्थ प्रदान कराने में पॉलिसी होल्डर के लिए सुगम पोर्टल के अंतर्गत बहुत से समाधान है|
- इसका एक्सेस बीमा कर्ता एजेंटों तथा बिचौलियों और कस्टमर के पास होगा|
- यह पोर्टल UIDA, NSDL, CDSL के साथ लिंक होगा|
- इसमें आपको रिन्यूअल के लिए पेपर वर्क तथा पॉलिसी के फिजिकल डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखने की आवश्यकता नहीं होगी|
- IRDA इंश्योरेंस प्लेटफार्म की मॉनिटरिंग करेगी|
- बीमा सुगम एक्सचेंज में जनरल इंश्योरेंस काउंसलिंग की 30% तथा लाइफ इंश्योरेंस काउंसलिंग की 30% हिस्सेदारी शामिल होगी|
- इसके अतिरिक्त ऑनलाइन पीएचपी की 35% और ब्रोकर्स एसोसिएशन की 5% हिस्सेदारी शामिल होगी|
पात्रता मानदंड
इसके लिए निम्न पात्रता का होना अति आवश्यक है:-
- आवेदक देश का स्थाई निवासी हो|
- सभी वर्गों के लोग इस पोर्टल द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
महत्वपूर्ण दस्तावेज
इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो निम्न है:-
- स्थाई प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- KYC
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
बीमा सुगम पोर्टल हेतु आवेदन
यदि आप Bima Sugam Portal हेतु आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि अभी सिर्फ इस पोर्टल की मंजूरी दी गई है इसकी आधिकारिक वेबसाइट लागू नहीं की गई| जल्द इसकी आधिकारिक वेबसाइट लागू हो जाएगी| वेबसाइट लागू होते ही आपको इस लेख द्वारा सूचित कर दिया जाएगा| तत्पश्चात देश के सभी नागरिक बीमा सुगम पोर्टल द्वारा लाभ प्राप्त कर सकते हैं|