Delhi Ladli Yojana Apply Online | दिल्ली लाडली योजना की सभी जानकारी, लाभ, पात्रता तथा उद्देश्य | Delhi Ladli Yojana Subsidy | दिल्ली लाडली योजना ऑनलाइन आवेदन तथा राशि विवरण | Delhi Ladli Yojana Application Form |
दिल्ली सरकार द्वारा 1 जनवरी 2008 को इस योजना का आरंभ किया गया | यह योजना बेटा-बेटी में किए जाने वाले फर्क को खत्म करने के लिए चलाई गई है | दिल्ली लाडली योजना के अंतर्गत लड़की के परिजनों को जन्म से लेकर स्कूल की पढ़ाई तक का खर्च सरकार द्वारा दिया जाएगा जिससे देश की बेटियों को आर्थिक मदद मिलेगी जो उन्हें सशक्त बनाएगी |
इस लेख में हम आपको Delhi Ladli Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे | इसके लिए ऑनलाइन आवेदन व पंजीकरण किस प्रकार कर सकते हैं? इसके लाभ, पात्रता तथा मुख्य बिंदु क्या है? कौन-कौन से परिजन इस योजना से लाभ प्राप्त कर सकते हैं? इस योजना से जुड़ने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें |
Delhi Ladli Scheme
दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली लाडली योजना को सन 2008 में लागू किया था | यह योजना (WCD) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आरंभ की गई | पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी द्वारा इस योजना को लांच किया गया था | इसका उद्देश्य बेटा बेटी को लेकर होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है इसमें बेटियों को जन्म से लेकर स्कूल की पढ़ाई तक का खर्चा दिया जाएगा |
इसके अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को सहायता प्रदान की जाएगी जिसमें हर परिवार से दो बेटियों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जिसमें ₹35-36000 तक की मदद की जाएगी | Delhi Ladli Yojana द्वारा देश की अधिकतर लड़कियां शिक्षा हासिल कर पाएंगी तथा इस से लिंग के भेदभाव में भी कमी आएगी |

दिल्ली लाडली योजना के मुख्य तथ्य
इस योजना के कुछ मुख्य तथ्य निम्नलिखित हैं:-
योजना का नाम | दिल्ली लाडली योजना |
कब आरंभ हुई | 1 जनवरी 2008 |
किसके द्वारा शुरू की गई थी | पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी द्वारा |
राज्य | दिल्ली |
उद्देश्य | बेटा बेटी को लेकर लोगों नकारात्मक सोच में सुधार तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेटी को आत्मनिर्भर बनाना |
वित्तीय सहायता | 5000-11000 (35-36000) |
लाभ | अधिकतर बेटियां शिक्षित होंगी |
लाभार्थी | दिल्ली के बेटियां |
किसके लिए लागू की गई | गरीब परिवारों की बेटियों के लिए |
श्रेणी | दिल्ली सरकार योजनाएं |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग(WCD) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | wcddel.in/index.html |
दिल्ली लाडली योजना के उद्देश्य
इस योजना का उद्देश्य लोगों के दरमियान बेटा बेटी में होने वाले भेदभाव को समाप्त करना है | दिल्ली लाडली योजना के अंतर्गत कन्या के लिए बैंक में राशि जमा की जाएगी जो 18 साल उम्र होने पर बेटी की जरूरत के हिसाब से निकाल सकते है | जिससे बेटियां शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेगी | गरीब परिवारों में बेटियों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
इसके अंतर्गत सरकार की ओर से बेटी की शिक्षा के लिए 35-36000 रुपए तक का खर्च दिया जाएगा | इसके द्वारा कन्या भ्रूण हत्या को भी रोका जा सकता है जिससे लिंगानुपात में सुधार आएगा तथा जिससे लोगों की नकारात्मक सोच में भी सुधार आएगा | Delhi Ladli Yojana द्वारा पुरानी विचारधारा रखने वाले व्यक्तियों की सोच को बदला जा सकता है |
लाडली योजना दिल्ली के अंतर्गत बालिकाओं को मिलने वाली राशि का विवरण
दिल्ली लाडली योजना के अंतर्गत बालिकाओं को जन्म से लेकर स्कूल में पढ़ाई करने तक सरकार द्वारा अनेक चरणों में राशि दी जाएगी जिस का विवरण निम्न प्रकार है:-
क्रम संख्या | सहायता के चरण | मिलने वाली राशि का विवरण |
1. | हॉस्पिटल में डिलीवरी होने पर | 11 हजार |
2. | घर में डिलीवरी होने पर | 10 हजार |
3. | कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | 5 हजार |
4. | कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | 5 हजार |
5. | कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर | 5 हजार |
6. | कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर | 5 हजार |
7. | कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर | 5 हजार |
इस प्रकार बालिका को कुल 35-36000 की राशि सरकार द्वारा दी जाएगी |
लाडली योजना के लाभ
इस योजना के लाभ निम्नलिखित है:-
- देश की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करा कर उन्हें सफल बनाया जा सकता है जिससे वह आने वाले समय में सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी |
- दिल्ली लाडली योजना के तहत बालिकाओं को नर्सरी से 12वीं कक्षा तक स्कूल की शिक्षा प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा |
- बालिका के जन्म होने पर 11000 रुपये की राशि आर्थिक सहायता करने हेतु दी जाएगी |
- कक्षा 1, कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 10 और 12वीं कक्षा में ₹5000 रुपयों की सहायता प्रदान की जाती है |
- सरकार से बेटी की शिक्षा के लिए जो राशि मिलेगी उसके लिए बालिका के परिजनों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा इसके लिए हर परिवार से दो बेटियों का रजिस्ट्रेशन हो सकता है |
- बालिकाओं को लेकर लोगों में नेगेटिव विचारधारा को खत्म किया जाएगा तथा Delhi Ladli Yojana के द्वारा लोगों की सोच को बदला जाएगा |
- इस योजना की सहायता से लोगों की भ्रूण हत्या जैसी नकारात्मक सोच को बदला जा सकता है|
- इस योजना के अंतर्गत सरकार लगभग 100 करोड़ रुपए का खर्च करेगी |
दिल्ली लाडली योजना की विशेषताएं
इस योजना की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है:-
- Delhi Ladli Yojana 1 जनवरी 2008 को आरंभ की गई |
- इसके द्वारा बालिकाओं की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा |
- इससे बालक बालिकाओं के लिंगानुपात में भी सुधार आएगा |
- बेटी के जन्म होने से लेकर 12वीं कक्षा तक की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होगी |
- इस योजना के अंतर्गत सरकार लगभग 35 से ₹36000 प्रत्येक बालिका के लिए प्रदान करेगी |
- बालिका के लिए जन्म से लेकर बारहवीं कक्षा तक स्कूल में एडमिशन होने पर सरकार द्वारा जो भी राशि प्राप्त होगी वह बालिका के बैंक खाते में जमा होती रहेगी तथा बालिका की आयु 18 वर्ष होने पर इस राशि को आवश्यकतानुसार निकाला जा सकता है |
- दिल्ली लाडली योजना का लाभ लेने के लिए बालिका के परिजनों को पंजीकरण कराना होगा |
- यह योजना दिल्ली में रह रही सभी बालिकाओं के लिए लाभकारी है |
- दिल्ली लाडली योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा मिलने वाली राशि से बालिकाओं के अंदर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा जागरूक होगी |
- यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा आरंभ की गई | महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा ही इस योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा |
योजना के लिए पात्रता मानदंड
इस योजना के लिए सरकार द्वारा निम्न पात्रता रखी गई है:-
- सिर्फ दिल्ली में जन्मी बालिकाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
- बालिका के माता पिता दिल्ली के स्थाई निवासी होने चाहिए |
- बालिका के पिता की वार्षिक आय ₹1 लाख से कम होनी चाहिए |
- एक परिवार से दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है |
- आवेदक बालिका मान्यता प्राप्त स्कूल में पंजीकृत होना चाहिए |
जरूरी दस्तावेज
इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है :-
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- अपने माता पिता के साथ फोटो
- बालिका के माता-पिता की आधार कार्ड की फोटो कॉपी
- बालिका के पिता का आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पिछले 3 वर्ष से स्थाई निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
दिल्ली लाडली योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया निम्नलिखित हैं:-
- सर्वप्रथम आपको दिल्ली लाडली योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है उसके बाद आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा |

- इस पेज पर आपको थोड़ा नीचे जाने के बाद Delhi Ladli Scheme, 2008 पर क्लिक करना है अब आपके सामने एक और नया पेज ओपन हो जाएगा |

- स्पेस पर जाने के बाद आप बहुत सारे ऑप्शन देखेंगे उनमें से आपको Delhi Ladli Scheme – Application Form Oct 2015 पर क्लिक करना है|

- अब आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा इससे आपको डाउनलोड करके प्रिंटआउट कराना है |


- इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके इस फॉर्म को जिला कार्यालय में जमा करना है|
- आपके आवेदन पत्र को चेक करके यह (SBIL) एस बी आई एल में भेजा जाएगा |
- इस प्रकार दिल्ली लाडली योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया संपूर्ण हो चुकी है |