अन्नदूत योजना 2023 की सभी जानकारी, उद्देश्य, लाभ, पात्रता तथा योजना का कार्यान्वयन | Annadoot Yojana online registration form | अन्नदूत योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म तथा परिवहन कर्ताओं को दी जाने वाली राशि | MP Annadoot Scheme benefits |
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नई योजना का आरंभ किया है जिसका नाम अन्नदूत योजना है| यह योजना मध्य प्रदेश युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए आरंभ की गई है| युवाओं को राज्य आपूर्ति निगम के भंडार ग्रह राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य दिया जाएगा| युवाओं को वाहन खरीदने पर सरकार द्वारा ऋण दिया जाएगा|
इस लेख में हम आपको अन्नदूत योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे| इसमें आप जानेंगे इसके लाभ, विशेषताएं, उद्देश्य, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी आदि| यदि आप मध्य प्रदेश राज्य के निवासी हैं और योजना द्वारा लाभ प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो यह लेख आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा|

MP Annadoot Scheme 2023
राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम करने के लिए 89 आदिवासी विकास खंडो के 7500 गांव में राशन पहुंचाने हेतु Annadoot Yojana की शुरुआत की| योजना में शामिल करने के लिए युवाओं का चयन कलेक्टरों द्वारा किया जाएगा|हर महीने नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं द्वारा 3 लाख खाद्य सामग्री राशन की दुकानों तक पहुंचाई जाती है|
युवाओं को राशन की दुकानों पर खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु युवाओं को अपनी पसंद के वाहन खरीदने हेतु सरकार द्वारा बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा| ऋण 3% ब्याज पर दिया जाएगा| युवाओं को 6 से 8 टन वजन ढोने वाले वाहन दिलाएं जाएंगे| वाहनों से 20-25 दिन काम किया जाएगा| उसके पश्चात निजी कार्य करने हेतु युवा वाहनों का इस्तेमाल कर रुपए कमा सकेंगे|

अन्नदूत योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
योजना के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सारणी में दिए गए हैं:-
योजना का नाम | अन्नदूत योजना |
`आरंभ की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान |
उद्देश्य | युवाओं को स्वरोजगार प्रदान करना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के युवा |
कार्य | नागरिक आपूर्ति निगम से राशन की दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाना| |
वर्ष | 2023 |
भुगतान | 65 रुपए प्रति क्विंटल की दर से |
वाहनों पर ब्याज | 3% की दर से |
श्रेणी | राज्य स्तरीय योजनाएं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी| |
मध्य प्रदेश अन्नदूत योजना के उद्देश्य
राज्य सरकार का Annadoot Scheme को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार कराना है| इस योजना के अंतर्गत युवाओं से राज्य की उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य कराया जाएगा| राशन पहुंचाने हेतु वाहनों का चयन वाहन चालक द्वारा किया जाएगा| इसके लिए राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी पर 3% ब्याज पर बैंक द्वारा लोन दिलाएगी|
उपभोक्ताओं की समस्याओं को कम करने के लिए 89 आदिवासी विकास खंडो के 7500 गांव में राशन पहुंचाने हेतु Annadoot Yojana शुरु की| राज्य सरकार का युवाओं को स्वरोजगार जोड़ने के साथ अन्य उद्देश्य यह है कि वह नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं द्वारा घोटाले को खत्म करेगी| इसके लिए वाहनों की पूरी निगरानी की जाएगी| इसमें गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की जाएगी|
योजना का कार्यान्वयन
राज्य सरकार युवाओं को अपनी जिम्मेदारी पर लोन दिलाएगी तथा 3% ब्याज भी देगी| राज्य में 26000 राशन की दुकानों के माध्यम से 1 करोड़ 18 लाख परिवारों को खाद्य-सामग्री बांटी जाएगी| राशन की दुकानों तक प्रतिमाह 300000 टन खाद्यान्न नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं द्वारा पहुंचाया जाता है| योजना के तहत सप्लाई कार्य राशन की सरकारी दुकानों पर ठेकेदारों के बदले युवाओं को दिया जाएगा|
परिवहन कर्ताओं को दी जाने वाली राशि
नागरिक आपूर्ति निगम परिवहन कर्ताओं द्वारा राज्य की उचित मूल्य वाली राशन की दुकानों पर जो खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा| उसके लिए सरकार द्वारा युवाओं (परिवहन कर्ताओं) को ₹65 प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा| युवाओं को दी जाने वाली भुगतान राशि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई है| केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर 50-50% राशि का भुगतान करेगी|
Benefits Of Annadoot Yojana
योजना के कुछ मुख्य लाभ नीचे दिए गए हैं:-
- अन्नदूत योजना का लाभ मुख्य रूप से मध्य प्रदेश राज्य के बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा|
- योजना के अंतर्गत युवाओं को राशि की राशन की उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य दिया जाएगा|
- राशन की दुकानों पर खाद्यान्न पहुंचाने के लिए वाहन की आवश्यकता होती है| युवाओं को अपनी पसंद का वाहन चुनने की अनुमति है|
- वाहन के लिए युवाओं को बैंकों से राज्य सरकार द्वारा ऋण दिलाया जाएगा तथा 3% ब्याज पर सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी|
- राज्य के बेरोजगार युवाओं का कलेक्टरों द्वारा चयन किया जाएगा|
- इससे युवाओं की आय में वृद्धि होगी तथा युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान होगी|
- गरीब, बेसहारा नागरिकों का जीवन यापन अच्छा होगा तथा उन्हें अपने परिवार का पेट भरने में आसानी होगी|
- प्रतिमाह 15 से 20 दिन के लिए राशन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा इसके अतिरिक्त युवा वाहन को अपने निजी कार्य के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
- Annadoot Yojana के अंतर्गत युवा वाहन को इस्तेमाल कर अतिरिक्त धन कमा सकते हैं|
- योजना द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा तथा साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम परिवहनकर्ताओं द्वारा यह जाने वाले घोटाले पर रोक लगाई जाएगी|
एमपी अन्नदूत योजना की विशेषताएं
इस योजना की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई है:-
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने अन्नदूत योजना को आरंभ किया है|
- योजना के अंतर्गत नागरिक आपूर्ति निगम से राशन को सरकारी दुकानों तक ले जाने के लिए युवाओं को ₹65 प्रति क्विंटल की दर से राशि प्राप्त होगी|
- केंद्र सरकार द्वारा राशन पहुंचाने के लिए ₹65 प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई है, इसमें से केंद्र सरकार और राज्य सरकार 50-50% का वहन करेगी|
- इसी में से परिवहन कर्ताओं को डीजल तथा ड्राइवर सहित सभी दूसरा खर्चे भी निकालने होंगे|
- प्रतिमाह 300000 टन खाद्यान्न युवाओं द्वारा राशन की दुकानों तक पहुंचाया जाएगा|
- वाहनों की निगरानी कैमरे द्वारा की जाएगी| यदि इसमें शिकायत आई तो उस पर कार्यवाही की जाएगी|
- 6 से 8 टन की क्षमता रखने वाले 1000 वाहन Annadoot Yojana के अंतर्गत युवाओं को राज्य सरकार द्वारा ऋण पर दिलाए जाएंगे|
- खाद्य सामग्री पहुंचाने हेतु राज्य में लगभग 120 परिवहन कर्ताओं द्वारा 223 केंद्रों से खाद्यान्न उठाने का कार्य कराया जा रहा है|
- राज्य के अधिकतर जिलों में केवल एक ही परिवहन कर्ताओं द्वारा राशन दुकानों पर पहुंचाने का कार्य कराया जाता है|
- मध्यप्रदेश राज्य में एक करोड़ 18 लाख परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित करने के लिए 26000 राशन की दुकानों पर राशन उपलब्ध होता है|
अन्नदूत योजना हेतु आवेदन
मध्य-प्रदेश की राज्य-सरकार द्वारा Annadoot Yojana अभी केवल घोषणा की गई है| इसकी आधिकारिक वेबसाइट लागू होने में थोड़ा समय लगेगा, इसलिए जो लोग योजना के अंतर्गत आवेदन करने के इच्छुक है, उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा| इसकी आधिकारिक वेबसाइट लागू होते ही इसी आर्टिकल के माध्यम से सभी लोगों को सूचित कर दिया जाएगा तत्पश्चात आप योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं|