घर बैठे PM Kisan e-KYC कैसे करें? जाने सम्पूर्ण प्रक्रिया

PM Kisan e-KYC: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक प्रमुख योजना हैं। जिसमें भारत के किसानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके खेती-बारी के काम को आसान करने के उद्देश्य से हर साल 6000 रुपये की राशि तीन किस्तों में (₹2000) दी जाती हैं।

लेकिन यह क़िस्तो की राशि केवल उन्ही किसानो को दी जाती हैं जिन्होंने e-KYC के प्रक्रिया को पूरा कर लिया हैं। 

सरकार ने सभी किसान लाभारतीयों को e-KYC करवाना Compulsory कर दिया हैं। जिससे की फर्जी लाभारतीयों से बचा जा सके। अगर आप ने भी अभी तक e-KYC नहीं कराया है तो आप की 20वीं क़िस्त रुक सकती हैं।

इस पोस्ट में मैं आप को विस्तार से बताऊंगा की PM Kisan e-KYC क्या है, यह क्यों जरूरी है, और आप अपने अपने घर बैठे आसानी से इसे कैसे कर सकते हैं। 

PM Kisan e-KYC क्या है?

e-KYC यानी की Know Your Customer एक ऐसी Process है जिसके माध्यम से सरकार लाभार्थी किसानों की असली पहचान करती हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि लाभार्थी असली है और इस योजना के लाभ लेने के पात्र है।

सरकार ने इसे Compulsory कर दिया हैं। जब तक आप e-KYC नहीं कराते हैं तब तक आप को PM Kisan की अगली क़िस्त नहीं मिलेगी, चाहे आप का नाम योजना में रजिस्टर्ड ही क्यों न हो। 

e-KYC करना क्यों जरूरी है?

सरकार ने e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया हैं ताकि:

  • Fake Registration को रोका जा सके
  • सही लाभार्थी को ही इसका फायदा मिले 
  • योजना में Transparency बनी रहे
  • आधार नंबर और बैंक खाते की पुष्टि हो सके

इससे यह सुनिश्चित हो जाता हैं की एक लाभार्थी एक ही बार इसका लाभ ले रहा हैं। 

e-KYC कैसे करें?

  • e-KYC करने के लिए आप को सबसे पहले PM Kisan के ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर Visit करना होगा। 
  • इस वेबसाइट पर Visit करने के बाद आप को “Farmers Corner” का एक ऑप्शन मिलेगा उसी में एक e-KYC का भी एक ऑप्शन दिखेगा उस पर आप को Click कर देना हैं।
PM Kisan e-KYC
  • e-KYC के विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप के सामने एक “OTP Based eKYC” का एक नया पेज खुल जायेगा।
OTP Based eKYC
OTP Based eKYC
  • यहाँ आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा आपको अपना आधार नंबर डाल देना है।
  • उसके बाद आपसे आपका Mobile Number माँगा जायेगा। आपको वही नंबर देना हैं जो आधार कार्ड से लिंक हो। 
  • उसके बाद आप को “Get OTP” के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 
  • उसके बाद आप ने जो मोबाइल नंबर दिया हैं उस पर एक OTP भेजा जायेगा। 
  • उस OTP को यहाँ डाल देना हैं और फिर निचे “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं। 

इतना करने के बाद आप का ई-केवाईसी कम्पलीट हो जायेगा और फिर आप 20वीं क़िस्त लेने के लिए पूरी तरह एलिजिबल हो जायेंगे।

इसे भी पढ़े: PM Kisan Status Aadhaar Card से कैसे चेक करे