|CG| मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023: Apply Online Form Pdf

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Login & Registration | नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की सभी जानकारी, उद्देश्य तथा पात्रता | (CG) Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana Apply Online |

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए एक योजना शुरू की गई है | जिसका नाम मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना है | इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | यह सहायता श्रमिक परिवारों की दो बेटियों को उनके शिक्षा, रोजगार तथा विवाह हेतु सरकार द्वारा दी जाएगी | जिससे श्रमिक परिवारों की बेटियों को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाया जा सके |

हम आपको इस लेख द्वारा योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी देंगे | इसके लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण कैसे करें? इसके लाभ, पात्रता तथा मुख्य बिंदु क्या है? इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी? यदि आप श्रमिक परिवार की बेटी है और Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana से लाभ प्राप्त करना चाहती हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें |

|CG| मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 2023: Apply Online Form Pdf

Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा 73वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2022 को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की घोषणा की गई | इसके अंतर्गत श्रमिक परिवार की बेटियों को शिक्षा, रोजगार तथा विवाह करने हेतु सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | सरकार द्वारा हर बेटी को ₹20000 की राशि दी जाएगी | यह राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी | 

प्रत्येक श्रमिक परिवार की दो बेटियों को Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का लाभ दिया जाएगा | यह आर्थिक सहायता केवल उन्हीं श्रमिकों की बेटियों को दी जाएगी जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हो | इससे बेटियों में आत्मनिर्भरता, विश्वास एवं सशक्तिकरण उत्पन्न होगा | मजदूर परिवारों की बेटियां भी अच्छा जीवन व्यतीत कर सकेंगी |

नोनी सशक्तिकरण योजना के मुख्य बिंदु

यदि आप ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’ के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:-

योजना का नाममुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना 
कब आरंभ की गई73 गणतंत्र दिवस को
आरंभ तिथि26 जनवरी 2022
के द्वारा आरंभ हुईमुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा
राज्यछत्तीसगढ़
विभाग छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग 
उद्देश्यश्रमिकों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता दी जाएगीश्रमिकों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार तथा विवाह के लिए 
सहायता का प्रकारधनराशि प्रदान करना
धनराशि दी जाएगी₹20000 प्रति बेटी
योग्यताछत्तीसगढ़ भवन, संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियां
लाभबेटियों में आत्मनिर्भरता, विश्वास तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा
लाभार्थीछत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिकों की बेटियां    
सहायता मिलेगीप्रत्येक श्रमिक की दो बेटियों को 
श्रेणीछत्तीसगढ़ सरकारी योजनाएं
आवेदन का प्रकारऑफलाइन व ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcglabour.nic.in

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के उद्देश्य

सरकार का नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना को लागू करने से उद्देश्य श्रमिक परिवारों की गरीब बेटियों को शिक्षा तथा रोजगार में सहायता प्रदान करना है | श्रमिकों की बेटियों को ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | जिससे वह सशक्त तथा आत्मनिर्भर बन सकें | इस प्रकार मजदूरी करने वाले व्यक्तियों की बेटियों का शिक्षा प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकेगा |

श्रमिक की दो बेटियों को Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana का लाभ दिया जाएगा | छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | इससे श्रमिकों की बेटियों के जीवन में खुशहाली आएगी तथा उनका जीवन सरल होगा | यह सरकार का देश के विकास की ओर बढ़ता एक कदम है |

नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभ

यदि आप मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लाभों के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें:-

  • Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana छत्तीसगढ़ राज्य के मजदूरों की बेटियों के हित में चलाई गई है |
  • इस योजना के तहत श्रमिकों की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | यह सहायता बेटियों को उनकी शिक्षा तथा रोजगार करने हेतु प्रदान की जाएगी |
  • प्रत्येक परिवार से श्रमिकों की दो बेटियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा | इससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर भी प्रदान होगा |
  • इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के केवल उन्हें श्रमिकों की बेटियों को यह सहायता प्रदान की जाएगी जो छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत हो |
  • राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता ₹20000 प्रति बेटी होगी | सरकार द्वारा यह धनराशि सीधे आवेदक पुत्री के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी |
  • इससे बेटियां सशक्त, आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनेगी और उनका जीवन यापन आसानी से गुजरेगा |
  • राज्य सरकार ने श्रमिकों की बेटियों को लेकर एक बहुत बड़ा कदम उठाया है इससे देश का अत्यधिक विकास होगा |
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना द्वारा मजदूरों की बेटियों को सहायता प्रदान किए जाने से बेरोजगारी की दर में कमी होगी |
  • देश की गरीब बेटियों का भविष्य उज्जवल होगा तथा श्रमिकों की बेटियां भी अपनी शिक्षा को पूरा होने का सपना सच हो जाएगा | 
  • सरकार द्वारा श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए भी धनराशि दी जाएगी  | इस प्रकार बेटियों के विवाह के लिए श्रमिकों को सहायता प्रदान होगी |

छत्तीसगढ़ नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की विशेषताएं

यदि आप ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’ की विशेषताओं के बारे में जानने की इच्छुक है तो आपको निम्नलिखित बिंदुओं को पढ़ना होगा:- 

  • यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 73 वे गणतंत्रता दिवस पर घोषित की गई |
  • Mukhyamantri Noni Sashaktikaran Sahayata Yojana 26 जनवरी सन 2022 को लागू की गई | 
  • इस योजना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु लागू किया गया है |
  • इस योजना द्वारा श्रमिकों को सामाजिक तथा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा |
  • श्रमिक आर्थिक तंगी से निजात पा सकेंगे तथा प्राप्त धनराशि से श्रमिकों के जीवन स्तर में भी सुधार आ जाएगा |
  • श्रमिकों को उनकी बेटियों का विवाह करने हेतु धनराशि प्राप्त होगी जिससे श्रमिकों को अत्यधिक सहायता प्रदान होगी |
  • इस योजना का लाभ ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त किया जा सकता है |
  • राज्य के प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा |
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत मजदूरों की बेटियां भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन को खुशहाल बना सकेंगी तथा अच्छे भविष्य का निर्माण करने में सक्षम होंगी |
  • सरकार द्वारा मिलने वाली धनराशि से रोजगार करके जीवन व्यतीत करने में आसानी होगी |

योजना हेतु पात्रता मानदंड

यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता रखी गई है:-

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी होना चाहिए |
  • आवेदक लड़की होनी चाहिए |
  • आवेदक CG BOCW Board में पंजीकृत श्रमिक की बेटी होनी चाहिए | 
  • एक परिवार से केवल दो पुत्रियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
  • छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारकल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियां इसकी पात्र है |

आवश्यक दस्तावेज

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:-

  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • राशन कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • CG BOCW Board का पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

यदि आप ‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना’ के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री नानी सशक्तिकरण सहायता योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है इसके बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा |
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
  • इस पेज पर आपको श्रमिक पंजीयन के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना है|
  • इस प्रकार आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा इसके अंतर्गत सही जानकारी दर्ज करके आपको submit के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार आप की आवेदन प्रक्रिया संपूर्ण हो जाएगी |

लॉगइन की प्रक्रिया

यदि आप ‘मुख्यमंत्री नानी सशक्तिकरण सहायता योजना’ के अंतर्गत लॉगइन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित बिंदुओं के अनुसार चलना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा अब आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा |
  • इस पेज पर आपको लॉगइन सेक्शन के अंतर्गत यूजर नेम, पासवर्ड तथा आईडी दर्ज करके log in के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे |

पंजीयन स्थिति देखने की प्रक्रिया

यदि आप पंजीयन स्थिति को देखना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है अब आपके सामने होम पेज पर आ जाएगा |
  • इस पर आपको श्रमिक पंजीयन के अंतर्गत पंजीयन की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना है |
पंजीयन स्थिति देखने की प्रक्रिया
  • अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आपको अपने जिले का चयन करके आवेदन क्रमांक दर्ज करना है |
  • इसके पश्चात आपको खोजें के विकल्प पर क्लिक करना है अब आप पंजीयन की स्थिति देख सकेंगे |

 छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना हेतु ऑफलाइन आवेदन

यदि आप नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आपको निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा:-

  • आवेदक को सबसे पहले श्रमिक कार्यालय जाकर आवेदन फॉर्म लेना होगा |
  • अब इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करके आवश्यक दस्तावेजों को इस से अटैच करना है |
  • अब आप इस फॉर्म को भलीभांति जांच कर फोन लेने की जगह पर ही जमा कर दें |
  • इस प्रकार आपका सफलतापूर्वक आवेदन हो जाएगा |

Leave a Comment