समग्र शिक्षा अभियान 2023: 2.O | लाभ, उद्देश्य व सभी जानकारी

समग्र शिक्षा अभियान 2023 सभी जानकारी लाभ, उद्देश्य व पात्रता | Samagra Shiksha Abhiyan2.0 online form | समग्र शिक्षा अभियान ऑनलाइन आवेदन | Samagra Shiksha Abhiyan login & registration, benefits | समग्र शिक्षा अभियान 2.0 योजना का बजट, कार्यान्वयन, लॉगिन और पंजीकरण |

देश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेकों प्रकार की योजनाएं लागू होती रहती है | केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर ऐसी ही एक योजना का आरंभ किया गया है | इसका नाम समग्र शिक्षा अभियान है | इसके अंतर्गत देश के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी जिससे साक्षरता की दर में वृद्धि हो |

हम इस लेख के माध्यम से आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे | इस के उसके खिलाफ लाभ लाभ बात पात्रता तथा उद्देश्यों की जानकारी | उसके लिए आवेदन किस प्रकार कर सकते हैं? यदि आप समग्र शिक्षा अभियान 2.0 से लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें |

Samagra Shiksha Abhiyan 2023

केंद्र सरकार द्वारा 4 अगस्त सन 2021 को समग्र शिक्षा अभियान लागू किया गया | इस अभियान को नई शिक्षा नीति 2020 के आधार पर लागू किया गया है | छात्रों को विभिन्न स्तरों में तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु इस अभियान में सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और टीचर ट्रेनिंग को शामिल किया गया है |

प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक देशभर के सभी छात्रों को  बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए Samagra Shiksha Abhiyan को लागू किया गया है | इस अभियान के चलते देशभर में साक्षरता की दर में वृद्धि होगी अधिक से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे | इसमें शिक्षण शिक्षा तथा प्रशिक्षण पर अत्यधिक ध्यान दिया जाएगा | इससे छात्रों को अत्यधिक प्रोत्साहन मिलेगा |

समग्र शिक्षा अभियान 2023: 2.O | लाभ, उद्देश्य व सभी जानकारी

समग्र शिक्षा अभियान के मुख्य बिंदु

समग्र शिक्षा अभियान के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:-

योजना का नामसमग्र शिक्षा अभियान-2.0
लागू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
राज्यभारत के सभी राज्यों में
उद्देश्यछात्रों की साक्षरता दर में वृद्धि तथा शिक्षा के विभिन्न स्तरों में समरूपता लाने हेतु
लाभअधिक से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर  सकेंगे
लाभार्थीभारत के छात्र
आधारित हैनई शिक्षा नीति 2020 पर
बजट2.94 करोड़ रुपए
योजना की अवधि2021-2026 
विभागशिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार 
आवेदन का प्रकारऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटsamagrashiksha.in

समग्र शिक्षा अभियान-2.0 के उद्देश्य

सरकार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के लिए स्किल डेवलपमेंट करना तथा शिक्षा प्रदान करना है | इसके अतिरिक्त साक्षरता दर में वृद्धि शिक्षा के स्तर को उचित करने हेतु Samagra Shiksha Abhiyan लागू किया गया है | इसके अंतर्गत प्री नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा छात्रों की प्रदान की जाएगी | शिक्षण संस्थानों और DIET के माध्यम से टीचर का प्रशिक्षण भी निश्चित किया जाएगा |

इसके अंतर्गत छात्रों के विकास, क्वालिटी एजुकेशन तथा प्रशिक्षण पर अत्यधिक ध्यान दिया जाएगा | छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा का ज्ञान भी दिया जाएगा | इससे गरीब पिछड़े वर्ग के परिवारों के बच्चों को अत्यधिक लाभ होगा तथा वे शिक्षा की ओर प्रोत्साहित होंगे | इससे हमारे देश का विकास होगा | समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत छात्रों को संपूर्ण शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा |

कार्यान्वयन प्रक्रिया

शिक्षा अभियान के क्रियान्वयन हेतु प्रबंध सिस्टम पोर्टल लांच किया गया | योजना के लक्ष्यों की जानकारी संबंधित रिपोर्ट इस पोर्टल के माध्यम से अपडेट होती है जिससे योजना की समय-समय पर समीक्षा की जा सके | पोर्टल से सरकार द्वारा जारी की गई विभिन्न विज्ञप्ति, अनुमोदन, स्कूलवार सूची तथा अंतराल और अनुमोदन मद राशि सहित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

प्रीस्कूल से लेकर 12वीं कक्षा की शिक्षा में गुणवत्ता लाने और अच्छे परिणामों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम तैयार किया गया है | समग्र शिक्षा अभियान-2.0 के अंतर्गत बाल वाटिकाओं का निर्माण, स्मार्ट क्लासेस, आधारभूत ढांचे का निर्माण और टीचरों की ट्रेनिंग तथा प्रशिक्षण पर अत्यधिक ध्यान दिया जाएगा |

योजना का बजट

केंद्र सरकार द्वारा इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए सन 2021 से सन 2026 के लिए 2.94 लाख करोड़ों रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है | केंद्र सरकार द्वारा 1.85 लाख करोड़ रुपए का बजट तथा राज्य सरकारों द्वारा बाकी के बजट का वहन किया जाएगा |

समग्र शिक्षा अभियान के मुख्य तथ्य

इस अभियान के कुछ मुख्य तथ्य निम्नलिखित है:-

  • राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के 740 जिलों,8100 ब्लॉक तथा 12 लाख स्कूलों में जिला लॉगिन बनाया गया है |
  • शिक्षा के विभिन्न घटकों के तहत स्कूलवार कार्यक्रम और निर्माण की स्थिति संबंधित जानकारी ऑनलाइन डिपॉजिट की जाएगी |
  • राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों के माध्यम से शिक्षा के सभी घटको के लिए गतिविधि वार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत होगी |
  • जिलेवार वार्षिक कार्य योजना तथा बजट प्रस्ताव पोर्टल के माध्यम से डिपाजिट कर सकते हैं | इन प्रस्तावों का ऑनलाइन मूल्यांकन करके परियोजना अनुमोदन बोर्ड द्वारा दिए गए अंतिम अनुमोदन को पोर्टल पर feed किया जाएगा |
  • आवश्यक अनुमोदन के बाद योजना के तहत सभी स्वीकृति आदेश ऑनलाइन होंगे | सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑनलाइन auto-generated मेल भारत सरकार द्वारा जारी किए जाएंगे जिसमें सभी संबंधित जानकारी होगी |

Benefits & Features Of Samagra Shiksha Abhiyan

समग्र शिक्षा अभियान के लाभ और विशेषताएं कुछ निम्नलिखित प्रकार है:-

  • समग्र शिक्षा अभियान 4 अगस्त 2021 को केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई |
  • यह अभियान नई शिक्षा नीति 2020 के आधार पर लागू किया गया है |
  • यह अभियान देशभर के सभी छात्रों के लिए आरंभ किया गया है इससे छात्रों के जीवन में क्रांति आएगी |
  • इससे छात्रों में अत्यधिक प्रोत्साहन बढ़ेगा तथा गरीब परिवारों के छात्रों को शिक्षा  प्राप्त करने में आसानी होगी |
  • इसके अंतर्गत शिक्षण शिक्षा तथा प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा |
  • इसके द्वारा छात्र का skill डेवलपमेंट होगा तथा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी |
  • इस अभियान के अंतर्गत छात्रों को स्वावलंबी तथा आत्मविश्वास लाया जाएगा |
  • केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए अभियान के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर छात्रों को अधिक लाभ होगा |
  •  छात्रों को भविष्य में रोजगार में अधिक सहायता प्रदान होगी |
  • Samagra Shiksha Abhiyan के माध्यम से छात्रों के लिए विभिन्न शिक्षा स्तरों में शिक्षा प्रदान करने के लिए सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और टीचर ट्रेनिंग को शामिल किया गया है |
  • इस माध्यम से छात्रों को संपूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी इसके अतिरिक्त छात्रों को व्यवसायिक क्षेत्र का ज्ञान भी दिया जाएगा |

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

यदि आप समग्र शिक्षा अभियान पोर्टल पर लॉग इन करना चाहते हैं तो निम्न नियमों का पालन करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको समग्र शिक्षा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा |
पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • इस पेज पर आपको login सेक्शन के अंतर्गत अपनी आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करके login के विकल्प पर क्लिक करना है |
  • इस प्रकार आप लोगइन कर सकते हैं |

Leave a Comment